पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी की जयंती की पूर्व संध्या पर सदस्यों ने पं. त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गोष्ठी आयोजित की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि पं. कमलापति त्रिपाठी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विद्वान प्रखर वक्ता, पत्रकार व कुशल राजनीतिक व विकास पुरुष थे। उन्होंने चंदौली में विकास की गंगा बहाकर सिंचाई, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क के क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए। जिले में नहरों का जाल बिछाकर क्षेत्र की बंजर भूमि को सिंचित बना दिया। इससे चंदौली धान का कटोरा नाम से विख्यात हुआ। इस मौके पर दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, संतोष तिवारी, तुलसा देवी, इकबाल अहमद, ट्रीजा एलियट, नेसार शाह, कन्हैया मोदनवाल, ऋतिक सिंह, जितेंद्र गुप्ता, पी कुजूर, जैनप्रभा, किरण आदि रहे। संवाद