फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से दो रपटा डूबा, 25 गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। तीन दिन लगातार बारिश के चलते शुक्रवार को सोनभद्र को जोड़ने वाला नौगढ़ गंगापुर मार्ग व नौगढ़ चकरघट्टा मार्ग के बीच ब्रह्मनाला ड्रेन पर बने दोनों रपटे पानी से डूब गए। पानी रपटा के उपर से होकर बह रहा है। इससे जरहर-गंगापुर व चकरघट्टा मार्ग से जुड़े 25 गांव के लोगों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। आने जाने का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है।
विज्ञापन

रपटा डूबने से गांव के लोग 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर घर पहुंच रहे हैं। जलभराव के कारण सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। एक बरसात और हुई तो तेज बहाव के कारण रपटा कभी भी टूट सकता है। रपटा टूटा तो इन गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो जाएगी। नौगढ़ तहसील, ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर ब्रह्म नाला ड्रेन पर एकमात्र रपटा पुल बना है। इसी से होकर दानौगढां, टिकुरिया, गंगापुर, महादेवपुर, भंदई , बरबसपुर, रहमानपुर, बकुलघट्टा,पडंहवा, चकरघट्टा, बजरडीहा, परसिया, भैसोड़ा, बरवाडीह व अन्य गांव के लोगों का आना जाना होता है। भारी बरसात के कारण रपटा के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे गांव के लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो चुका है। नौगढ़ बाजार पहुंचने के लिए लोगों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय अथवा बाजार जाने के लिए एक मात्र यही रास्ता है। रपटा के ऊपर से पानी के तेज बहाव के कारण पैदल, साइकिल और दुपहिया से आने जाने वालों के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें