एक पक्ष से मो. नाजीस (24), अजहरुद्दीन (30) और अनवर अली (58) घायल हुए। दूसरे पक्ष से अजहरुद्दीन (20), सजहरुद्दीन (22), नसहरुद्दीन (24), रियाज (20), इब्राहिम (30), अरशद (35) और आसिफ (30) घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि चहारदीवारी को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। एक पक्ष का आरोप है कि बाउंड्रीवाल के नीचे बने छेद से पानी दूसरे पक्ष की सीमा में छोड़ा जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।