फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज रफ्तार का कहर, बाइक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर; दो लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 07 Jul 2025 01:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के करवत गांव के पास बाइक-ऑटो की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक बाइक सवार का दायां पैर टूट गया। आनन- फानन दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव-पीडीडीयू नगर सिक्स लेन मार्ग पर सोमवार को करवत गांव के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अमित श्रीवास्तव (50) और कृष्ण मोहन (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित श्रीवास्तव का दायां पैर मौके पर ही टूट गया, वहीं कृष्ण मोहन को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन- फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: स्कूल में प्रवेश करते ही छात्र के ऊपर गिरी चहारदीवारी, टूटा पैर; अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त सिक्स लेन मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें