फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर रविवार की शाम बटौवा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में प्यारे लाल (35) और एक अज्ञात की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


बाघी गांव निवासी प्यारे लाल और प्रदीप यादव (22) बाइक से मधुपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्यारे लाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं प्रदीप यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्यारे लाल की मौत की खबर से बाघी गांव में मातम पसर गया। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें