पीडीडीयू नगर। गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद से चंडीगढ़ के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दोनों ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन नंबर 03311 धनबाद से 15, 18 और 22 अप्रैल की रात 23.50 बजे खुलकर सुबह 06.30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 04.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह 03312 डाउन समर स्पेशल चंडीगढ़ से सुबह 06 बजे खुलकर 1.55 बजे पीडीडीूय जंक्शन पहुंचेगी और यहां से चलकर सुबह नौ बजे धनबाद पहुंचेगी। इसी तरह 03313 अप धनबाद-चंडीगढ़ समर स्पेशल धनबाद से 28 जून तक हर शनिवार को रात 23.50 बजे खुलकर सुबह 06.30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 04.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह 03314 डाउन स्पेशल चंडीगढ़ से 30 जून तक हर सोमवार की सुबह छह बजे खुलकर रात 1.55 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह नौ बजे धनबाद पहुंचेगी।