फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओवरलोड दो ट्रकों को किया सीज, पांच का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में बिहार से आ रहे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को सीज कर दिया। दोनों ट्रकों पर कुल 25 टन ओवरलोड माल था। इस दौरान एआरटीओ ने पांच ट्रकों का चालान किया। एआरटीओ के अनुसार ड्राइवर के लाईसेंस के साथ ट्रकों का परमिट भी निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों की जांच शुरू की। इस दौरान दो ट्रक ओवरलोड मिले। एआरटीओ ने दोनोंं ट्रकों को सीज कर दिया। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर पांच ट्रकों का चालान किया। एआरटीओ के अनुसार ट्रकों से लगभग डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस माह कुल 15 ट्रक सीज किये गये। जिनसे लगभग 10 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है । खनन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान में पिछले तीन माह में बिहार से आने वाले 254 ट्रैकों का चालान किया गया। एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि ओवरलोड वाहनोंं के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें