फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे 50 हजार से अधिक यात्री

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटे यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ की शुरूआत हो गई लेकिन डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई। शनिवार को बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ दिखी। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 50 हजार से अधिक यात्री पहुंचे। यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ के साथ ही वाणिज्य विभाग के अधिकारी जुटे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को डाउन की ओर जाने वाली वास्को डी गामा- पटना, कोटा पटना, नंदन कानन, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, मुजफ्फरपुर- बेंगलूरू घाट, पंजाब मेल, आनंद विहार- रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, नई दिल्ली- पटना वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों में भीड़ रही। वहीं भीड़ को संभालने के लिए रेलवे की ओर से सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया बनाया गया। वहीं पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों के आने और जाने के लिए अलग मार्ग बनाया गया है। इसी तरह फुटओवर ब्रिज पर भी आने जाने का अलग अलग लेन किया गया है। वहीं स्काउट गाडड की ड्यूटी लगाइ है । आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पूरा प्रयास किया रहा है।


02. सीसीटीवी के लिंक को मुख्यालय से जोड़ने का निर्देश
जीएम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंच कर व्यवस्था का किया अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-37
पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। उन्होंने होल्डिंग एरिया को देखा। उन्होंने सीसीटीवी के लिंक को हाजीपुर मुख्यालय से जोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जीएम छत्रसाल सिंह ने कहा कि डाला छठ पर घर आने वालों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ ही स्टेशन पर साफ सफाई आदि पर ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि डाला छठ के बाद वापस जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष इंतजाम रहेंगे। जीएम विशेष ट्रेन से पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंचे। यहां से उन्होंने प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित सीसीटीवी कक्ष को देखा। इसके बाद फुटओवर ब्रिज होते हुए सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे और यहां होल्डिंग एरिया सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
इसके पूर्व पीडीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने शुक्रवार की रात पीडीडीयू जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर आरपीएफ महानिरीक्षक अमरेश कुमार, कमांडेंट जेथिन बी राज, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी रहे।


इनसेट-
छठ से पहले मिला वेतन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे इंप्लाईज यूनियन ने महाप्रबंधक ईसीआर और मुख्य कारखाना प्रबंधक प्लांट डिपो से पर्व के पूर्व रेलकर्मियों को इस माह का वेतन देने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध के बाद रेलकर्मियों को अक्तूबर माह का वेतन जारी कर दिया गया है। ईसीआरईयू के केंद्रीय संगठन मंत्री एसके शर्मा ने महाप्रबंधक और प्लांट डिपो कारखाना के प्रबंधक को धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें