फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए संक्रमित मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश के विभिन्न प्रदेशों में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिवों की संख्या के साथ ही जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को दो नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

सोमवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में एक पुरुष और एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। संक्रमितों में एक मजदूर और एक गृहिणी हैं। दोनों क्रमश: सकलडीहा और बरहनी ब्लाक के रहने वाले हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में सोमवार को कोविड जांच के लिए कुल 1348 नमूने संग्रहित किए गए। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4895 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 11 है जबकि 4817 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 67 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें