राजकीय रेलवे पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में ट्रेनों में और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनों का चालान किया गया है।
जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे जांच के दौरान बृहस्पतिवार की भोर में स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के पश्चिमी छोर से शाकिब खान निवासी पूरब सराय सहजुबा रोड थाना कोतवाली मुंगेर जिला मुंगेर बिहार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी मोबाइल बरामद हुई। इसी तरह शुक्रवार की सुबह दस बजे दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर ओवरब्रिज के समीप से अजीत कुमार बिंद निवासी ऑटडीह थाना रामगढ़ भभुआ बिहार को एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। दोनों का चालान किया गया है।