फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विवि में नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख ठगे, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गांव निवासी सुनील यादव ने एक व्यक्ति पर नौकरी का झांसा देकर 2 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन पैसे ऐंठने के बाद धमकी देकर गायब हो गया। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज की पुलिस की मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन

सुनील यादव ने बताया कि एक दिन उनकी मुलाकात तरवां थाना क्षेत्र के सरायभादी गांव निवासी रामाश्रय यादव से हुई बातचीत के दौरान रामाश्रय ने दावा किया कि उसकी बातचीत किसी विश्वविद्यालय अधिकारी से है और वह सुनील की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति करवा देगा। उसने बताया कि वह खुद भी लिपिक की नौकरी के लिए उनसे बात किया है।
नियुक्ति के लालच में आकर सुनील ने आरोपी को 1.5 लाख नकद और 50 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। बैंक ट्रांसफर उसके छोटे भाई के खाते से किया था। गंभीरपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें