फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देख दो लोगों की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, लेकिन आपसी टकराव के चलते कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान विवाद में शामिल दो पक्षकारों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

गांव निवासी लालचंद यादव, सुरेंद्र यादव और दयाराम यादव के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। प्रशासन द्वारा मामले के निपटारे के लिए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मौके पर जमीन पर गोबर और ईंट रखकर कब्जा होने की बात सामने आई। तीनों पक्षों के बीच तनाव और विवाद की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की टीम अतिक्रमण नहीं हटा सकी। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा चेतावनी दिए जाने के दौरान लालचंद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सुरेंद्र यादव को भी बेहोशी आने पर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें