फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसों में ग्राम प्रधान समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा/धानापुर। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में भाजपा नेता और खड़ेहरा के ग्राम प्रधान दीनबंधु राजभर समेत दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को सुबह वाराणसी के चांदमारी में बाइक फिसलने से दीनबंधु की जान चली गई। वही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को उप चुनाव में जीत की बधाई देने शिवपुर गए थे। वहीं, शनिवार की रात बिझवल गांव के कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उनके दो बेटे घायल हो गए। वह दोनों पुत्रों का इलाज कराकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के करीबी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान दीनबंधु राजभर (52) मझवा के चुनाव में उनके साथ प्रचार में लगे थे। चुनाव परिणाम के बाद जीत की खुशी मनाने शनिवार को वह कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के शिवपुर आवास पहुंचे थे। रविवार को सुबह घर लौटते समय वाराणसी के चांदमारी में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे और घयल प्रधान को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद दीनबंधु का शव घर पहुंचा और फिर बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, रतेन्द्र, डाॅ. मनोज, अतुल सिंह, सुभाष सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर आदि मौजूद रहे।
इसी तरह बंधवापार गांव निवासी अनिल यादव (30) शनिवार की शाम अपने बेटे भोला (8) और शिवम (10) का इलाज कराने बाइक से धानापुर गया था। रात आठ बजे घर लौटते समय बिझवल गांव के तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। परिजन अनिल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, यहां रविवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई जबकि दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो पकड़ ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें