फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जली दो झोपड़ियां

Fri, 27 Mar 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर क्षेत्र के पपरौल गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव निवासी लोकनाथ यादव की दो रिहायशी झोपड़ियों में आग लग गई।
विज्ञापन


जिससे उसमें रखा चार कुंतल धान, पशुओं के खाने के लिए रखा गया पुआल का कांटा और दो चौकियों सहित घर-गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने अथक प्रयास कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया तब तक काफी देर हो चुकी थी और सारा सामान जलकर बर्बाद हो चुका था।

पीड़ित ने इस मामले में अपने पट्टीदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए धीना थाना क्षेत्र के अवही चौकी पर तहरीर दी है।


पपरौल गांव निवासी लोकनाथ यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच किन्हीं कारणों से उनके रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास में स्थित एक अन्य झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया, किंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी और सब कुछ बर्बाद हो चुका था।

सूचना मिलने पर खेत में काम कर रहे गृहस्वामी पारिवारिक सदस्यों के साथ मौके पर आए और अपने पट्टीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पर तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें