धानापुर क्षेत्र के पपरौल गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे
गांव निवासी लोकनाथ यादव की दो रिहायशी झोपड़ियों में आग लग गई।
जिससे
उसमें रखा चार कुंतल धान, पशुओं के खाने के लिए रखा गया पुआल का कांटा और
दो चौकियों सहित घर-गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर
पहुंचे आसपास के लोगों ने अथक प्रयास कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया तब तक
काफी देर हो चुकी थी और सारा सामान जलकर बर्बाद हो चुका था।
पीड़ित ने इस
मामले में अपने पट्टीदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए धीना
थाना क्षेत्र के अवही चौकी पर तहरीर दी है।
पपरौल गांव निवासी लोकनाथ
यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। इसी
बीच किन्हीं कारणों से उनके रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई, जो देखते ही
देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास में स्थित
एक अन्य झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया।
मौके पर पहुंचे आसपास के
लोगों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया, किंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी
और सब कुछ बर्बाद हो चुका था।
सूचना मिलने पर खेत में काम कर रहे गृहस्वामी
पारिवारिक सदस्यों के साथ मौके पर आए और अपने पट्टीदारों के खिलाफ मुकदमा
दर्ज करने के लिए थाने पर तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर
रही है।