फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर दो घंटे लगाया जाम

Mon, 29 Aug 2016 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जाम करते ग्रामीण
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलवरिया कैथी गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। रविवार की सुबह वृद्ध का शव पानी में उतराया मिला। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे शव को गुरेरा-फुलवरिया मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सकलडीहा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया और मृतक के परिवार को वालों को उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन

बाढ़ की वजह से गंगा के तटवर्ती इलाकों के गांवों में अब भी जल भराव की स्थिति है। सभी गांवों तक अभी भी राहत नहीं पहुंच पा रही है। नाव की व्यवस्था न होने से इन गांवों के  लोग पानी से होकर गांव के बाहर निकल रहे हैं। कैथी फुलवरिया गांव का संपर्क पूरी तरह कटा हुआ है। गांव निवासी बच्चा मिश्र (65) की तबियत इसी बीच खराब हो गई। वे दवा लेने गुरेरा जाने के लिए लाठी लेकर घर से निकल पड़े। लाठी से शाम छह बजे वह पानी से गुजर रहे थे, तभी सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। रात में उनका पता नहीं चला। सुबह शव उतराया मिला। इससे नाराज ग्रामीणों ने शव को गुरेरा फुलवरिया मार्ग पर रख कर जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष, सीओ और एसडीएम सकलडीहा जितेन्द्र प्रजापति ने परिवार के सदस्यों को बाढ़ राहत के तहत चार लाख व किसान बीमा का पांच लाख रुपये सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस पर  ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें