फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेग को लेकर आपस में भीड़े किन्नरों के दो गुट, मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर । स्थानीय कस्बा में रविवार की शाम बाबा वीर मंदिर चौराहे पर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कुछ देर बाद एक वहां से निकल गया। इसके बाद दूसरे गुट ने दुकानदारों से होली के नाम पर दो सौ से पांच सौ रुपये की नेग मांगना शुरू किया। इस पर दुकानदारों ने आपत्ति जताई तो नाराज किन्नरों ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया। यहां तक कि दुकानदारों को धमकी दी। आरोप है कि सूचना के बाद थाने की पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन मूक दर्शक बनी रही। इसके चलते कस्बें में लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बा स्थित बाबा वीर बौरहवा मंदिर चौराहे पर रविवार की शाम लगभग पांच बजे किन्नरों की एक टोली चार पहिया वाहन से पहुंची। इस दौरान वहां किन्नरों की दूसरी टोली कस्बा में पहले से होली की नेग वसूल रही थी। नेग वसूली को लेकर दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इससे कस्बे में जाम लग गया। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद कुछ किन्नर निर्वस्त्र हो गए। इस दौरान एक ऑटो का शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद एक गुट वहां से चला गया। बाद में किन्नरों के दूसरे गुट ने दुकानदारों से दो सौ से पांच सौ रुपये तक की नेग मांगनी शुरू की। जब दुकानदारों ने इतने अधिक रुपये मांगने पर आपत्ति जताई तो उन्हें भी लाठी डंडा दिखाकर डराया गया। व्यापारियों ने आये दिन किन्नरों के होने वाले उत्पात पर रोक लगाये जाने की मांग की है। इससे पहले चहनियां चौराहे पर भी किन्नरों ने निवस्त्र होकर जमकर उत्पात मचाया था। क्षेत्र में किन्नरों के बढ़ रहे उत्पात से लोगों का काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें