फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत के लिए खाना बनाते समय दो गैस सिलिंडरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में मंगलवार को एक मकान में दावत के लिए बन रहे भोजन के दौरान दो रसोई गैस सिलिंडरों में लीकेज के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय पास में रखा एक और सिलेंडर आग की चपेट में आने से बच गया। मकान में मौजूद लोगों ने आग लगने वाले सिलिंडरों को घर से बाहर फेंक कर बालू से ढंक दिया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित मस्जिद के पास ओबेदुल्लाह अंसारी के घर रविवार को हुए दो पुत्रों तौकीर और तौफीक के निकाह के बाद मंगलवार की रात दावत ए वलीमा का कार्यक्रम था। घर के पीछे एक कमरे में दावत के लिए खाना बनाया जा रहा था। उसी समय वहां रखे दो गैस सिलेंडरों में लीकेज होने के कारण आग लग गई। गनीमत रही कि पास में रखे तीसरे सिलेंडर में आग नहीं लगी। आग लगने के बाद खाना बना रहे व पड़ोस के लोगों ने लोहे की छड़ के सहारे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल फेंका और बालू से ढंक दिया। आग से कमरे में रखा भोजन बनाने का सामान, अनाज, कपड़े, चौकी, दो फ्रिज, दो कूलर, वाशिंग मशीन, आलमारी जलकर राख हो गए। हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने की सूचना मिलने पर एसडीएम नौगढ़ डॉ. अतुल गुप्ता, सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता, थाना प्रभारी नौगढ़ रामउजागीर मौके पर पहुंच गए और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें