फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के न चलने से पीडीडीयू जंक्शन पर छाया सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कभी यात्रियों के कोलाहल से गुंजायमान पीडीडीयू जंक्शन सन्नाटे के आगोश में समाया नजर आ रहा है। सामान्य दिनों में इस स्टेशन पर रोजाना बीस हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता था। लगभग 175 जोड़ी ट्रेनों से एक लाख से अधिक यात्री प्लेटफार्म से गुजरते थे। पर अब स्टेशन पर प्रतिदिन दो हजार से भी कम यात्री आ रहे हैं। दर्जनों ट्रेनें कैसिंल हो चुकी हैं। वहीं जो ट्रेन चल रही हैं उसमें भी यात्री बहुत कम हैं।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त स्टेशनों में शुमार पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से एक वर्ष पहले तक 175 जोड़ी से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें गुजरती रहीं। इन ट्रेनों से प्रतिदिन बीस हजार से अधिक यात्री सवार होते और उतरते। इससे स्टेशन पर हमेशा कोलाहल रहता था। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते पिछले वर्ष 22 मार्च के बाद ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके बाद से स्टेशन पर सन्नाटा की स्थिति रही। रेलवे स्टेशन से सिर्फ मालगाड़ियों का संचालन होता। स्थिति यह हो गई कि आठों प्लेटफार्म खाली दिखने लगे। सिर्फ आरपीएफ, जीआरपी और ड्यूटीरत कुछ रेलकर्मी नजर आते। बाद में एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो कुछ रौनक आई। जून माह में कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। यात्रियों की मांग पर ट्रेनों की संख्या धीरे धीरे बढ़ाइ जाने लगी। अक्तूबर से चुनिंदा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया। इस बीच इस वर्ष मार्च के दूसरे पखवाड़े से एक बार फिर कोरोना संकमितों की संख्या बढ़ने लगी और अप्रैल माह में कोरोना से बचाव के लिए लगभग पूरे देश में राज्य स्तरीय कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया। इसका असर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर भी दिखा। वर्तमान स्थिति यह है कि महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनें लगभग खाली जा रही हैं। यात्रियों की संख्या कम होते देख रेलवे स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली बीस जोड़ी से अधिक स्पेशल ट्रेनों को बंद कर चुकी हैं और प्लेटफार्म खाली दिख रहे हैं।
कोरोना कर्फ्यू के साथ यास चक्रवाती तुफान की वजह से कई ट्रेनें निरस्त की गई है। इस वजह से यात्रियों की संख्या कम हुई है। हालांकि रेलवे लोगों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रही है। स्थिति सुधरने पर फिर से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद इकबाल
स्टेशन निदेशक, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें