फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जंगल में दो दोस्तों ने ही की थी चरवाहे की कुल्हाड़ी से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के गुलाल बंधी के जंगल में 28 दिसंबर को बकरी चराते समय राजेश खरवार की हत्या उसके दो दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं देने और दूसरा पत्नी को बदनाम करने के कारण राजेश से नाराज था।
चकिया थाना क्षेत्र के पंडी गांव निवासी राजेश खरवार की 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे जंगल में बकरी चराते समय गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शनिवार की शाम को दोनों आरोपियों कपिल बहेलिया और बोधन को बहेलिया मोड़वा पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जंगल में राजेश के अलावा दोनों आरोपी भी बकरी चरा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में बोधन राम ने बताया कि वह राजेश खरवार से अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे मांगा था।
इस पर राजेश ने उसे भिखारी कहकर अपमानित किया था। वहीं, कपिल बहेलिया ने बताया कि मेरे दोस्त पंचम का मेरे घर आना-जाना होता है। इस पर राजेश ने मेरी पत्नी को बदनाम कर दिया। इसलिए दोनों ने मिलकर राजेश की हत्या की योजना बनाई।
उन्होंने बताया कि बकरी चराते समय दोनों लोग राजेश को ऊंची पहाड़ी पर ले गए। इसके बाद मौका पाकर राजेश की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुछ देर बाद राजेश ने तड़पकर दम तोड़ दिया तो दोनों आरोपी पहाड़ी पर ही बैठे रहे। अगले दिन अंधेरा घर जाकर खाना खाने और कहीं दूर चले जाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें