शहाबगंज। एसडीएम चकिया अजय कुमार मिश्र ने शुक्रवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय पौधशाला का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय पौधशाला में ताला बंद मिला। वहीं पीएचससी पर दो कर्मचारी अनुस्थित मिले। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
अजय कुमार शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओपीडी और कोविड टीकाकरण का निरिक्षण करने पहुंचे। यहां कोविड 19 के टीकाकरण के बारें में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दवा स्टाक, कोरोना किट के साथ उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लिपिक विमल प्रकाश और एएनएम शांति देवी अनुपस्थित मिले। परिसर की साफ सफाई का भी अवलोकन किया। इसके बाद राजकीय पौधशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां ताला लटका मिला। मौके पर कार्य कर रहे कर्मचारी पखंडी से पूछताछ की तो पता चला कि पौधशाला के इंचार्ज रणविजय सिंह जिला पर नियुक्त हैं। यहां वर्तमान में किसी की तैनाती नहीं है। इसी वजह से ताला बंद है। अस्पताल में निरिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हीरालाल, डॉ. संदीप गौतम, अमर सिंह, फर्मासिस्ट दिनेश यादव, हरिद्वार रहे।