फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में रोजाना पहुंच रहे 15 से 20 फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना कर्फ्यू में छूट के बाद बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी फरियादी पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर कार्यालय 15 से 20 की संख्या में फरियादी पहुंचे। वहीं अधिकारी व कर्मचारी भी अपने-अपने कार्यों को निपटाने में लगे रहे। हालांकि ईओ विभागीय कार्य से वीडीए कार्यालय वाराणसी चले जाने के कारण अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि अब रोजाना 15 से 20 लोग समस्या लेकर आ रहे हैं और ज्यादातर समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सरकारी दफ्तरों में पचास प्रतिशत कर्मचारियों के आने की अनुमति थी। समस्या होने के बाद भी कोरोना संक्रमण और कर्फ्यू के चलते लोग समस्या लेकर नगर पालिका नहीं जा पा रहे थे। अब जब कोरोना कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है तो आमजन विभिन्न शिकायतों या फिर अधूरे पड़े दस्तावेजों और कार्यों को पूरा कराने के लिए सरकारी दफ्तरों में आ जा रहे है। हर रोज 15 से 20 फरियादी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंच रहे है। शुक्रवार को भी कई लोग नगर पालिका में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने और टैक्स विभाग से जुड़े कार्यों समेत हाउस टैक्स, वाटर टैैक्स आदि जमा करने के लिए पहुंचे। इसमें 10 से 12 लोग टैक्स विभाग में कार्यों को पूरा कराने के लिए आए। जबकि सात से आठ लोग जन्म व मृत्यु संबंधित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें