फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैठक में बीडीओ के सामने आपस में भिड़े दो कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड कार्यालय में बृहस्पतिवार की शाम विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बीडीओ के समक्ष दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए। तू तू मैं मैं के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। बीडीओ ने दोनों को अलग किया।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में बृहस्पतिवार की शाम खंड विकास अधिकारी रूबेन शर्मा अपने कार्यालय में एडीओ सहित विभाग के लिपिकों को बुलाकर विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी। इसी बीच एक एडीओ और लिपिक के बीच किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों ने आपस में मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी ने दोनों को अलग किया और दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले को शांत किया गया। वैसे मारपीट के बाद एक पक्ष ने दबी जुबान से मारपीट की बात स्वीकार की है लेकिन उच्च अधिकारियों के भय से मामले को आगे बढ़ाने से पीछे हट रहे हैं। इस सबंध में खंड विकास अधिकारी रूबेन शर्मा ने बताया कि मारपीट नहीं हुई है आपस में हाट टाक हुआ है। हमने दोनों को अलग किया और समझा कर मामले को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें