फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा महमूदगंज गांव के समीप बुधवार को एनएच-2 पर बुधवार की दोपहर सड़क पार करते समय दो चचेरे भाई तेज गति से जा रही कार की चपेट में आ गए। इससे दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

छोटका अमाव गांव निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह (52) व किशुन सिंह (65) रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों भाई धनेछा स्थित एक वाटिका से सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान दोनों चंदौली की ओर से तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गए। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो का चालक वाहन लेकर तेज गति से मोहनिया की तरफ भाग निकला। आसपास के लोग आनन-फानन में दोनों को दुर्गावती रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों भइयों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें