फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो बाइक डिवाइडर से टकराईं, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। नौगढ़ सोनभद्र मार्ग पर भरदुंवा गांव के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गईं। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझगावां गांव के निवासी राम आशीष (21) अपने पड़ोसी सोनू (17) के साथ बाजार गया था। शुक्रवार की शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे । दूसरी तरफ सोनभद्र के रामपुर कोनिया निवासी दिलीप (18) भी अपनी बाइक लेकर नौगढ़ की तरफ आ रहा था। दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। अचानक दोनों बाइक आमने सामने आ गए और बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गईं। चीख पुकार सुनकर एकत्र लोगों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी पर पर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रामाशीष की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही रामाशीष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें