फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयादराजा। कर्मनाशा नदी पुल पर रविवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान हो गई। दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बिहार के मेसूरपुर कसौड़ी दुर्गावती निवासी सुजीत कुमार (25) दुर्गावती के इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में काम करते थे। रविवार को वे बाइक से नौबतपुर की तरफ आए थे। रात दस बजे वे बाइक से घर के लिए चले। उनकी बाइक पर 26 वर्ष का एक और युवक सवार था। रास्ते में कर्मनाशा नदी के पुल पर बिहार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोग जब तक पहुंचते, चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बीपी पांडेय ने बताया कि एक युवक की पहचान हो गई और उसके परिवार वालों को सूचना दी गई है। दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें