फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को डेढ़ावल चौकी के समीप घेराबंदी कर एक पिकअप पर प्लाईवुड में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 72 पेटी अंग्रेजी शराब और 160 केन बीयर बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब व बीयर की कीमत छह लाख रुपये है। सीओ रघुराज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ के अनुसार कोतवाल हरिनारायण पटेल पुलिस टीम के साथ रविवार को सुबह क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ लोग भारी मात्रा में शराब व बीयर लेकर आवाजापुर से डेढ़ावल-कमालपुर के रास्ते बिहार जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने डेढ़ावल-कमालपुर मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस बीच कुछ देर में एक पिकअप आते हुए दिखाई दी। पुलिस देख चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। वाहन की जांच में प्लाइवुड के अंदर छिपाकर रखी गई 72 पेटी अंग्रेजी शराब और 160 केन बीयर बरामद हुई। उस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी बिहार निवासी संजीत प्रसाद और पप्पू कुमार हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें