फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चोरी करने वाले दो बंदी

Thu, 12 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरी एवं जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को गश्त के दौरान जीआरपी ने बुधवार की अलसुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर धरदबोचा।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से ट्रेनों से चोरी किए गए तीन लैपटाप, तीन मोबाइल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी अंगूठी एवं आठ हजार रुपये नगद बरामद किया। तत्पश्चात राजकीय रेलवे पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया।


जीआरपी के एसएसआई एसके आर्या, एसआई राघवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबिल अनिल पटेल एवं कांस्टेबिल विनय पांडेय बुधवार की अलसुबह लगभग चार बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित विभिन्न प्लेटफार्मों पर संदिग्ध वस्तुओं एवं व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस के जवान प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर स्थित लाईन शहीद बाबा की मजार के समीप पहुंचे तभी वहां पहले से बैठे दो युवक पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगे। संदेह होने पर जवानों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और दोनों को कोतवाली ले आए।


कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों ने अपनी पहचान शिव उर्फ नाटे निवासी कालीमहाल एवं मित्तू डोम निवासी हनुमानपुर बताया और विभिन्न ट्रेनों में चोरी करने की बात कुबूल की। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी रतन सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक चोरी के लैपटाप, मोबाईल एवं अन्य सामानों को लेकर बिहार प्रांत में बेचने के लिए जाने हेतु किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें