पकड़े गए तीनों ने अपना नाम क्रमश: पिंटू गिरी निवासी खरौली, थाना चांद कैमूर बिहार, सोहन निवासी गयापुर, शहाबगंज और चंद्रदेव निवासी अतायस्तगंज शहाबगंज बताया। तीनों ने बताया कि हम पांच लोगों का एक संगठित गिरोह है। पिंटू गिरी ग्राहकों को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके अलग-अलग नाम बता कर सोना चांदी का व्यापारी बनते हैं, और बताते हैं कि मेरे पास काफी मात्रा में चांदी रखा है।
चांदी के ढेर सिक्के औने-पौने दाम पर देने के नाम पर किसी स्थान पर बुलाकर नमूना दिखाते हैं। ग्राहक को पूर्ण विश्वास हो जाता है तो चांदी का सिक्का लेने को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद संगठित हम लोग उसे सहुलियत के हिसाब से बुलाते हैं और पैसे लेकर कुछ ही देर में चांदी के सारे सिक्के देने की बात कह कर वहां से रफुचक्कर हो जाते हैं।
बीते 28 नवंबर को पिंटू तथा उसके अन्य साथी ग्राहक धीरज मोर्या के साथ चांदी का सिक्का देने के नाम पर 2 लाख की ठगी की थी। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि इस मामले में शिवराज चौहान उर्फ रोहित और शिवचरन की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।