चकिया। नगर के वार्ड नं.-6 में चीन की राजधानी बीजिंग से वापस लौटकर मायके आई महिला के ढाई वर्ष के पुत्र का चंदौली तथा चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार की शाम स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण न मिलने से डॉक्टर वापस लौट गए। नगर के वार्ड नं.-6 सिविल लाईन पूर्वी निवासी एक व्यक्ति की पुत्री अपने पति के साथ नौकरी के सिलसिेले में बीजिंग में रहती थी।
14 फरवरी को वह अपने पति के साथ घर लौटी थी। वहां से वह अपने मायके वार्ड नं.-6 में आई थी। जिला मुख्यालय से सूचना मिलने के बाद बीसीपीएम की टीम डॉ. विनोद कुमार राव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की शाम चकिया आई तथा चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार गुप्ता के साथ महिला के मायके पहुंची। यहां महिला के ढाई वर्ष के पुत्र का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।