फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों से चार लाख की शराब बरामद, दो धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना अंतर्गत रमौली गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियों से पुलिस ने 31 पेटी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस शराब समेत वाहन और आरोपियों को थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत चार लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

सीओ सकलडीहा जगत राम कन्नौजिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे बलुआ थानाध्यक्ष संजय सिंह फोर्स के साथ रमौली गांव के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक स्कार्पियों आती दिखाई दी। शक के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोका तो उसमें सवार लोग गाड़ी से उतरकर भागने लगे। जिस पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। इसके बाद गाड़ी तलाशी लिए जाने पर पुलिस को 31 पेटी शराब बरामद हुई।
पुलिस गाड़ी व शराब समेत आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष राम निवासी गहमर गाजीपुर व मुन्ना पाल निवासी मोहनिया बिहार के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें