फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सरकारी विभागों पर ढाई करोड़ का बिजली बिल बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विद्युत वितरण उपखंड से जुड़े कई सरकारी विभाग बिजली का बकाया बिल जमा करने को लेकर काफी सुस्त हैं। आलम यह है कि उपकेंद्र से जुड़े इन विभागों पर बिजली का करीब ढाई करोड़ रुपये बिल बकाया हो गया है। बिजली विभाग की ओर से बार-बार रिमाइंडर भेजे जाने के बाद भी विभाग बिजली का बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। बिजली बिल के बड़े सरकारी बकाएदारों में जलनिगम के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा व पुलिस विभाग शामिल है।
विज्ञापन

उपखंड से जुड़े 3404 निजी व सरकारी उपभोक्ताओं पर करीब छह करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। इनमें कई सरकारी विभागों पर भी बिजली का करीब ढाई करोड़ रुपये बिल बकाया है। इन विभागों ने पिछले काफी दिनों से बिल जमा नहीं कराया है। शिक्षा विभाग भी बिजली के बड़े बकाएदारों में शामिल है। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग पर लगभग 98 लाख 94 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। इसमें प्राथमिक शिक्षा पर 73 लाख 67 हजार तो माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 25 लाख 27 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग पर 20 लाख 11 हजार, पुलिस विभाग पर 89 लाख व सिंचाई विभाग पर 68 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया चल रहा है। इन विभागों में बिजली का बिल हर महीने बढ़ रहा है। अधिकारी आते हैं और चले जाते हैं लेकिन बकाया बिजली के बिल की तरफ कोई ध्यान नहीं देता।
इनसेट.......
काट दी गई थी नलकूपों की बिजली
एक समय जलनिगम पर आठ करोड़ रुपये से अधिक बिजली का बिल बकाया हो गया था। कई बार चेतावनी के बाद भी जब विभाग ने बिजली का बिल जमा नहीं किया तो 18 नलकूपों की बिजली आपूर्ति काट दी गई थी। इसके बाद तत्कालीन डीएम के हस्तक्षेप पर बिल जमा कराने का आश्वासन दिए जाने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। वहीं नौगढ़ में कई मोबाइल टॉवरों की आपूर्ति भी बिजली विभाग ने बंद कर दी थी। बाद में बकाया बिल जमा करने पर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

इनसेट
सरकारी विभागों में अधिकांश का बिजली बिल शासन स्तर से ही जमा किया जाता है। बिजली के बकाया बिल के भुगतान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें