मौसम ने दिखाए कड़े तेवर, बाजार में पसरा सन्नाटा पीडीडीयू नगर। सूर्यदेव ने तेवर तल्ख कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप से लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं उमस बढ़ने के कारण ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मई माह के आरंभ में बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इधर तेज धूप निकलने से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है । बृहस्पतिवार को लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहा । लोग घरों से बाहर कठिन परिस्थितियों में ही निकले। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे ढककर ही निकले। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान साफ होने से रोजाना तापमान में बढ़ोतरी होगी वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। संवाद