फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 18 जुलाई से पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलेंगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर अब दो और अमृत भारत एक्सप्रेस चलेंगी। 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीडीडीयू जंक्शन से होकर सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस पहले से चल रही है। इस तरह से पीडीडीयू जंक्शन से होकर तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मालदा टाउन एवं गोमती नगर के बीच तथा राजेंद्र नगर और नई दिल्ली के बीच दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। दोनों ट्रेनें पीडीडीयू मंडल से होकर गुजरेंगी। मालदा टाउन एवं गोमती नगर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन पीडीडीयू मंडल के गया, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड और पीडीडीयू जंक्शन पर रुकेंगी। इस ट्रेन के माध्यम से लोगों को वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही राजेंद्र नगर एवं नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी ठहराव पीडीडीयू जंक्शन पर होगा। यह ट्रेन रोजाना चलेगी। उद्घाटन के बाद 31 जुलाई से राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत राजेंद्र नगर से एक अगस्त से चलेगी। ट्रेन संख्या 22361 राजेंद्र नगर से 19:45 बजे खुलकर रात 23:35 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन 13:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22362 नई दिल्ली से 19:10 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 7:50 बजे खुलकर आगे 11:45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें