फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छिनैती करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मधुपुर मुख्य मार्ग पर चोरमरवानाला के पास से पुलिस ने असलहा दिखाकर आतंकित कर मोबाइल की छिनैती करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मदद के बहाने लोगों से छिनैती करते थे। थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोनभद्र जिले के रहने वाले सुनील विश्वकर्मा और राजू पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर राहगीरों को तमंचा दिखाकर लूट करने का आरोप है। क्षेत्र के गोलाबाद निवासी कृष्णा यादव अपने भांजे गुलशन के साथ बृहस्पतिवार की रात आठ बजे मधुपुर के रास्ते मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहा था। वन विभाग की चौकी से जयमोहनी पोस्ता गांव के आगे बढ़ने पर पुलिया के पास अंधेरे में मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्ति सड़क पर खड़े हो गए और गाड़ी रोक दिया। बदमाश पहले असलहा दिखाकर दोनों की तलाशी लिए, जब कुछ नहीं मिला तो कृष्णा का मोबाइल छीन लिया और धमकाया कि पुलिस में रिपोर्ट लिखाया तो घर से उठा लेंगे। पीड़ित रात में ही नौगढ़ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी देने के साथ ही गाड़ी नंबर भी बताया।
विज्ञापन

छिनैती मामला संज्ञान में आने पर सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने थाना प्रभारी नौगढ़ को टीम बनाकर मामले का खुलासा करने को कहा। जिसके बाद पुलिस रात से ही दबिश देने लगी। सूचना मिली कि नौगढ़ मधुपुर मार्ग से मुंह बांधे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से चोरमरवा पुल के आसपास दिखाई दिए हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो बदमाश टीम को देखते ही भागने लगे। दोनों पुलिस ओवर टेक कर पकड़ लिया और नौगढ़ थाने ले आई। आरोपियों के पास एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और छिनी हुई मोबाइल बरामद बरामद की गई। दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें