पीसीएफ के बर्थरा वितरण केंद्र पर किसानों से प्रति बोरी यूरिया की कीमत 350 रुपये तक वसूल करने का आरोप लगाया है।
जबकि
यूरिया की कीमत सरकार ने 335 रुपये प्रति बोरी तय की है। इस दौरान नाराज
किसानों ने हो हल्ला भी मचाया। पर उनकी बात नहीं सुनी गई। उधर कृषि अधिकारी
ने इस मामले में जांच की बात कही है।
गौरतलब है कि इन दिनों यूरिया को
लेकर किसानों में मारामारी मची है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से
रविवार को अवकाश होने के बाद भी खाद का वितरण किया गया था।
सोमवार को
मुख्यालय स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र के अलावा बर्थरा स्थित पीएसएफ के
वितरण केंद्र पर खाद उपलब्ध थी। इसकी जानकारी होने पर बर्थरा स्थित केंद्र
पर भारी संख्या में किसान जुट गए।
आरोप है कि वहां तैनात कर्मियों ने
किसानों से प्रति बोरी 10 से 15 रुपये अधिक वसूल किए। कुछ किसानों ने हो
हल्ला भी मचाया। वहां मौजूद चंद्रलोक तिवारी, अजीत चौधरी, कमलेश, राधेश्याम
आदि का कहना था कि 335 रुपये मूल्य की यूरिया कर्मचारी 345 रुपये में दे
रहे थे।
खुले पैसे नहीं होने पर वे 350 रुपये प्रति बोरी जबरन किसानों से
वसूला गया। दूसरी ओर जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों
द्वारा अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत किसानों द्वारा नहीं की गई है। पर इस
मामले में जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।