फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अग्नि के फेरे लेकर 27 जोड़े एक-दूजे के हुए

विज्ञापन
चकिया में सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपति जोड़ों को प्रमाण पत्र देते भाजपा विधायक कैलाश आचार्
विज्ञापन
चकिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें 27 वर-वधुओं ने वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की। उनके परिजनों के साथ ग्रामीण भी इस पल के साक्षी बने।
विवाह संस्कार विजयानंद द्विवेदी ने संपन्न कराया। सभी जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। शासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की सामग्री उपहार में प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, खंड विकास अधिकारी अनिल राय, उमाशंकर सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्य, दीपक पासवान, संदीप गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष रामलाल यादव, मैनपुर प्रधान ज्ञान प्रकाश गुप्ता, आशीष पाठक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नारायण दत्त तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें