फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर बीस किमी लंबा जाम

Thu, 02 Jul 2015 01:35 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से हुए कीचड़ के कारण सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर शनिवार की देर रात से बंद हुआ आवागमन बुधवार की देर रात तक चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस बीच गाजीपुर जिले के बड़ेसर से लेकर चंदौली जिले के रेवसां गांव तक करीब 20 किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लगा हुआ है। जहां छोटे वाहन रास्ता बदल कर गंतव्य तक पहुंचे, वहीं बड़े वाहन खासकर ट्रक चालक  जगह-जगह खड़े होकर मार्ग के दुरुस्त होने का इंतजार करते रहे। प्रशासन द्वारा सुध न लिए जाने से चालक अपने  स्तर से रास्ते को  आने जाने लायक बनाने की कोशिश में जुटे हैं।


शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार की देर रात करीब दो बजे तक होती रही। इसके चलते निर्माणाधीन सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीचड़ व फिसलन होने पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।  इससे बड़ेसर से लेकर  रेवसां गांव तक करीब 20 किमी. तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


गौरतलब है  कि सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी संख्या में भारी वाहनों  का आवागमन होता है। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत तलाशपुर मोड़ से लेकर बरूईन गांव तक होती है।
विज्ञापन


जहां दर्जनों की संख्या में बड़े-बड़े  गड्ढे बन गए हैं और गड्ढों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से तलाशपुर मोड़ के आगे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। ट्रक चालक आपस में चंदा इकट्ठा कर गड्ढों में ईंट डालकर यातायात सुचारु करने में जुटे हैं।  इसके लिए ट्रक चालकों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया  है। स्मरणीय है कि गंगासागर कंस्ट्रक्शन द्वारा बीते तीन वर्षों से सड़क पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें