फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक

Thu, 24 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय के सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग को पार करते समय मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे बालू लदा ट्रक रेलवे पटरी पर खराब हो गया।
विज्ञापन


इससे फाटक बंद नहीं हो सका। गेटमैन की सूचना पर रेल महकमे में खलबली मच गई और तत्काल आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।

इधर हावड़ा-गया रूट की सभी लाइनों पर रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

 एक घंटे बाद जेसीबी से ट्रक को पीछे से धक्का देकर हटाने का प्रयास किया गया, जिससे ट्रक के चक्कों में आग लग गई। जिसे आरपीएफ के जवानों ने बुझाया। इस बीच डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा।


ट्रक बिहार के डेहरी से ट्रक पर बालू लादकर जनपद के माधापुर डबरियां गांव जा रहा था। ट्रक पर उसकी क्षमता से अधिक बालू लदा था। रात करीब साढ़े नौ बजे उक्त ट्रक चन्दौली रेलवे क्रासिंग को पार कर रहा था।
विज्ञापन


 इसी दौरान ट्रक का एक्सल रेलवे ट्रैक व क्रासिंग के बीच में टूट गया और वह वहीं खड़ा हो गया। इसके बाद चालक व खलासी ट्रक को हटाने के लिए जेसीबी लाने के लिए चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को अवगत कराया  इस घटना से कई ट्रेनें सिग्नल नहीं मिलने के कारण यहां-वहां खड़ी हो गई। करीब एक घंटे आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें