चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय एनएच-2 पर शनिवार को 11 बजे के करीब चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। आग का गोला बनी ट्रक को देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खाली ट्रक बिहार के मुजफ्फरपुर से रामनगर इंडस्ट्रियल इस्टेट जा रही थी। जहां मैदे की अनलोडिंग कर महाराष्ट्र के नांदेड़ जाना था। तभी अचानक ट्रक के लिकविड टैंक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग लगता देख ड्राइवर ने ट्रक को किनारे लगाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं आग की रफ्तार बढ़ती गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर टेंडर की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। जिसके बाद एनएच -2 पर आवागमन शुरू किया गया।