फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन तार के संपर्क में आया ट्रक, खलासी की मौत, 11 मजदूर झुलसे

विज्ञापन
तार की चपेट में आने के युवक की मौत के बाद जुटी भीड़। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नौगढ़। सोनभद्र-नौगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को सुबह विशेषरपुर गांव के पास पुलिया पर ट्रक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे ट्रक में करंट दौड़ गया, जिससे खलासी अशोक कुमार उर्फ छोटू (30), निवासी आमडीह, सोनभद्र की मौत हो गई। वहीं, ट्रक में सवार 11 मजदूर झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने झुलसे मजदूरों को सोनभद्र जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चंदौली से ट्रक सोनभद्र के रामगढ़ की ओर धान की भूसी लोड करने जा रहा था। विशेषरपुर गांव के पास पुलिया से मुड़ते समय ट्रक की बॉडी सड़क के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार से टकरा गई। इससे पूरे ट्रक में करंट दौड़ गया। करंट का झटका लगते ही चालक, खलासी और ट्रक में सवार मजदूर वाहन से कूद गए। हालांकि इस बीच 11 मजदूर झुलस गए।
इस दौरान खलासी अशोक कुमार की चप्पल ट्रक में छूट गई थी। वह चप्पल लेने के लिए दोबारा ट्रक के पास पहुंचा तो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने सभी को जिला अस्पताल सोनभद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने खलासी अशोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बृजेश, धतूरा, सद्दाम, महेंद्र, बिंदु, नंदलाल, जगदीश, दिनेश, महेश, अनिल और राहुल समेत अन्य का इलाज किया गया। सूचना मिलते ही नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि हादसे में ट्रक के खलासी अशोक कुमार की अस्पताल में मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, विद्युत निगम के एसडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रक की बॉडी की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें