फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिता ने डांटा तो छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर मे फंदे से लटक कर मृत खुशी। फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात नौ बजे इंटरमीडिएट की छात्रा पिता की डांट से नाराज होकर फंदे से लटक गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के लखीसराय निवासी बबलू सिंह अपनी पत्नी और पांच बेटियों के साथ सुभाष नगर में सभासद आरती यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। बबलू निजी वाहन चलाते हैं। मुगलचक में इन्होंने अपना मकान घर बनवा लिया है और नए मकान में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे। बबलू की चौथे नंबर की बेटी खुशी (19) इंटरमीडिएट में पढ़ती थी।
बताया जाता है कि शुक्रवार की किसी बात पर पिता ने खुशी को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह ऊपर के कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजन ऊपर गए और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। इस पर परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। दरवाजा तोड़ा गया तो खुशी फंदे से लटक मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें