फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। चंदौली सदर कोतवाली के नवीन मंडी के बाजिदपुर गांव के समीप नेशनल हाइवे पर बुधवार की सुबह ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मध्य प्रदेश निवासी कार सवार गया में पितरों का पिंडदान के बाद घर वापस जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सदर कोतवाली के बाजिदपुर और नवीन मंडी के बीच नेशनल हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वहीं सात लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने इस हादसे में मृत शिव प्रसाद विश्वकर्मा (75) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं कार सवार अनीता विश्वकर्मा ( 40 ), प्रशांत विश्वकर्मा (25), रुपरानी विश्वकर्मा (45) , प्रेम बाई (70), साधना विश्वकर्मा (40), जय विश्वकर्मा (30), शैलेंद्र विश्वकर्मा (42) आदि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में जिसमें दो को हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया की गया से लौट रहे कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें