फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पति से परेशान पत्नी ने लगाया फंदा, बच्चों की पुकार पर पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा (चंदौली)। कोतवाली के ठीक सामने जामा मस्जिद के पास एक मुस्लिम परिवार की महिला पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर फंदा बनाकर सिलिंग फैन से लटक गई। यह देख महिला की तीन साल का बेटी अमन और पांच साल का तौसिफ दौड़ते हुए कोतवाली पहुंचकर थानाध्यक्ष से मां को बचाने की गुहार लगाया। थानाध्यक्ष ने बच्चों की छटपटाहट देख पुलिस के साथ दौड़ गए। महिला को फंदा से उतारकर जीवन की रक्षा किया। वही पत्नी की तहरीर पर पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बिहार के मुडेश्वरी देवी के समीप ओकरी गांव निवासी मुहम्मद हासिम शाह की बेटी अमीना खातून से वर्ष 2015 में कोतवाली गली निवासी टीपू सुल्तान से हुई है। अमीना खातून को 5 साल का एक बेटा तौसिफ और 3 साल की एक बेटी अनम है। आरोप है कि पति अक्सर नशे में घर पहुंचकर मारता पीटता है। सब्जी की जगह बिरयानी की मांग करता है। इसे लेकर अक्सर वह अपने पत्नी से विवाद करता है।
शुक्रवार को दोपहर में इसी बात को लेकर विवाद होने पर पत्नी ने क्षुब्ध होकर रस्सी का फंदा बनाकर सिलिंग फैन पर लटक गई। यह देख दोनों बच्चे कोतवाली पहुंचकर मां को बचाने का गुहार लगाने लगे। बच्चों को छटपटाते देख थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति दरोगा दिनेश कुमार,महिला सिपाही रीमा के साथ दौड़ते हुए घर पहुंच गए। संजोग अच्छा रहा कि दरवाजा खुला होने पर पर बगैर लेट किये महिला को फंदे से सकुशल उतार लिया। महिला की हालत ठीक होने पर तहरीर लेकर पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें