फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: त्रिपुर सुंदरी के कोच में खराबी, ढाई घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अगरतला से फिरोजपुर कैंट जा रही त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस के कोच में शनिवार को खराबी आ गई। इससे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर करीब ढाई घंटे खड़ी रही। बाद में दूसरा कोच लगाया गया, तब ट्रेन आगे के लिए रवाना हो पाई। अप 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस शनिवार को चार घंटे की देरी से सुबह 5:52 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेन के एस 2 स्लीपर कोच के यात्रियों ने झटके महसूस होने की शिकायत की। इसके बाद इंजीनियरों की जांच में पता चला कोच की स्प्रिंग और डंपर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी सूचना के बाद स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह मौके पर पहुंचे और कोच को ट्रेन से अलग किया गया। इसके बाद दूसरा कोच जोड़ा गया, तब सुबह 8:20 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें