चंदौली। जिले के सभी थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 91 शिकायतें आईं लेकिन सिर्फ चार का मौके पर निस्तारण हो पाया। शहाबगंज थाने एसपी के समक्ष सबसे ज्यादा 72 मामले जमीन विवाद से जुड़े थे। ज्यादातर लोगों ने परिजनों पर जबरदस्ती जमीन कब्जा करने की शिकायत की।
शहाबगंज थाने पर एसपी आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार यादव, सीओ नामेंद्र रावत और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। यहां 81 शिकायतें आईं। इनमें 72 मामले राजस्व और नौ पुलिस विभाग से संबंधित थे। संबंधित अधिकारी को शिकायतीपत्र देकर उनका समय पर समाधान करने का निर्देश दिया गया। मुगलसराय, सकलडीहा, नौगढ़ थाने पर सीओ की मौजूदगी में सुनवाई हुई। चकिया में 10 शिकायतें आईं, जिनमें से चार का निस्तारण मौके पर किया गया।