फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे से पट गया पूरा जनपद

Sat, 15 Aug 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी का जश्न मनाने के लिए जनपद तैयार है। शुक्रवार को सरकारी गैरसरकारी  और निजी संस्थानों के साथ स्कूलों में झंडोत्तोलन के साथ सांस्कृतिक  कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन


 मुगलसराय रेलवे स्टेशन सहित समूचे मंडल में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है। जिले में आज स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस ने भी अभियान चलाकर वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। 


  डीएम और डीआरएम को गार्ड आफ आनर देने  के लिए आरपीएफ और पुलिस के जवानों ने शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल किया।  स्वतंत्रता  दिवस की पूर्व संध्या पर नगर सहित पूरे जनपद में तिरंगे की खूब बिक्री हुई।  छात्र छात्राओं ने रिबन, स्टीकर, कैंप, बैज, बैंड आदि खरीदे।
विज्ञापन



 मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर शुक्रवार की  शाम आरपीएफ के जवानों ने परेड  का रिहर्सल किया तो स्कूली छात्रों और  स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल लिया। जिलाधिकारी आवास से पुरुष और महिला वर्ग की क्रांस कंट्री रेस और साइकल रेस का आयोजन किया गया है।

जश्ने आजादी के लिए मात्र 250 रुपये
कंदवा।  अधिकारियों व कर्मचारियों के चाय नाश्ते का सालाना बजट लगभग तीस हजार  रुपये है। जबकि जश्ने आजादी के आयोजन के लिए सिर्फ ढाई सौ रुपये खर्च की अनुमति है। जबकि देश आजादी की 68 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें