फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने डॉ. मुुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं गोष्ठी में डॉ. श्यामा प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी के चौहान बस्ती में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। भाजपा नेता सुधीर चौहान ने श्याम प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चीकू चौहान,नैना चौहान, परी चौहान, श्रेया चौहान, अरुण चौहान, पवन चौहान रहे। बबुरी संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी के बबुरी स्थित बूथ संख्या 265 पर डॉ. मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान सूर्य मुनी तिवारी ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 का खत्म कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश में एकता और अखंडता साबित की है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, नरसिंह मौर्य, रिंकु पांडेय, राजन दुबे रहे। शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर मे भाजपाइयों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान अंबुज मोदनवाल,सच्चिदानंद दुबे,शेषनाग दुबे, संतोष दुबे, राजन मोदनवाल रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर स्थित वार्ड नंबर 5 मां काली नगर में भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास पर मंगलवार की दोपहर में में भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पहार किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी रहे। इस मौके पर दिव्या जायसवाल, संदीप गुप्ता, उमाशंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें