फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर अकेली महिला के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। भभुआ जिले के चांद थाना अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

चांद थानांतर्गत एक गांव स्थित घर में परिवार के सभी लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे और घर महिला घर पर अकेली थी। इस बीच दो लोग घर में घुस आए और महिला के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में परिवार वालों के घर पर लौटने के बाद महिला ने पूरी बात बताई। मंगलवार को पीड़िता ने थाने में जाकर दो लोगों के खिलाफ नामदज तहरीर दी। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने शेरू अंसारी और नौशाद अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें