फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री के अवशेष एकत्र किए जा रहे हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस मामले में बलुआ थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।